सांसद कुँवर दानिश अली अपने लोकसभा अमरोहा के गढ़ क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के साथ मेरठ-गढ़ बाईपास के हो रहे निर्माण का निरीक्षण किया।
सांसद दानिश अली ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(NHAI) के PD, TATA कन्स्ट्रक्शन के GM व PM और अन्य अधिकारीयों को मौके पर बुलाकर किसानों व पीड़ित जनता के साथ संवाद कराया।
उन्होंने संवाद के दौरान कस्बा किठौर (मेरठ) में N.H.709 A (गढ मेरठ राष्ट्रीय राजमार्ग) पर कुचेशर चौराहा, श्यामपुर किठौर मार्गों से उतरने एवं चढ़ने की सुविधा एवं कस्बा किठोर में जाने हेतु जनता की प्रबल मांग पर विशेष चर्चा की।
विदित है कि यह मार्ग 30-35 ग्रामों का मुख्य मार्ग कुचेशर-चौराहा श्यामपुर मार्ग है जो कि कस्बा किठौर में अत्यन्त ही संकरा है जिसके कारण मुख्य बाजार एवं किठौर श्यामपुर मार्ग पर भयंकर जाम लगा रहता है। यहाँ आये दिन भयंकर दुर्घटना का भय बना रहता है।
सांसद कुँवर दानिश अली ने बताया कि मैंने इस समस्या पर गंभीरता से विचार किया है तथा इस के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से बात कर के पत्र भी लिखा है एवं लोकसभा में भी इस मंत्रालय की अनुदान माँगों पर चर्चा के दौरान भी यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाने की आशा व्यक्त की।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

