मेरठ में दिल्ली पुलिस का मोस्टवांटेड 50 हजार का ईनामी अनिल उर्फ सोनू मटका एनकाउंटर में ढेर

Date:

मेरठ: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेरठ इलाके में एक मुठभेड़ में अनिल उर्फ़ सोनू मटका नाम के बदमाश का एनकाउंटर में मार दिया है। बताया जा रहा है कि यह वही बदमाश है जो दिवाली की रात शाहदरा में चाचा भतीजे को गोली मारकर फरार हुआ था। सोनू मटका की पुलिस को तभी से तलाश थी।

पुलिस को सोनू मटका के मेरठ में मूवमेंट की जानकारी मिली थी, जिसके बाद शनिवार तड़के स्पेशल सेल की टीम ने उसकी घेराबंदी की। सूत्रों से जानकारी मिली है कि दोनों तरफ से ही कई राउंड फायरिंग हुई है। इस दौरान सोनू मटका के गोली लगी और वह घायल हो गया। मेरठ के टीपी नगर पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस की गोली से घायल सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसको इलाज के लिए अस्पताल ले गयी लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस मामले में हत्या के दिन जो नाबालिग स्कूटी चला चला रहा था, उसे पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था, लेकिन शूटर मोनू मटका फ़रार होने में कामयाब हो गया था और अभी तक फरार था। उसके खिलाफ यूपी और दिल्ली में लूट और हत्या के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं.

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...