वायरल वीडियो के बाद अधिवक्ताओं ने किया अस्पताल में हंगामा, छावनी बना अस्पताल परिसर
उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में जिला अस्पताल में डॉक्टर द्वारा अधिवक्ता की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल वीडियो जैसे ही दूसरे लोगों ने देखा तो हंगामा हो गया। इसक बाद अधिवक्ताओं को गुस्सा आया कि उनके साथी को बेरहमी से डॉक्टर पीट रहा है और वायरल वीडियो देखकर जिला अस्पताल में वकीलों का जमावड़ा हुआ और उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया।
अस्पताल में हंगामा देख मौक़े से वकील को पीटने वाला डॉक्टर फरार हो गया।
पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तुरंत अस्पताल परिसर छावनी में तब्दील हो गया।
बताया जा रहा है कि अधिवक्ता अस्पताल दवाई लेने आया था। इसी बीच वहां के डॉक्टर चमन प्रकाश ने वकील की बे रहमी से पिटाई की जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इस घटना से अधिवक्ताओं में बड़ा ही गुस्सा और रोष है। उन्होंने अस्पताल पर जमकर हंगामा किया। उनकी माँग थी कि उनके साथी की पिटाई करने वाले डॉक्टर को फोरन गिरफ़्तार किया जाए। अधिवक्ताओं की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई जिसके आधार पर पुलिस ने 307/506/504/ के तहत मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज करने के बाद कहीं वकीलों शांत हुए।
- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

- नेहा सिंह राठौर vs ABP न्यूज: “कॉल गर्ल बताकर खबर चलाई, अब माफी माँगी… नेहा सिंह राठौर बोलीं- कोर्ट में मिलो, न्याय चाहिए”

- कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 17 की मौत, 35 से अधिक घायल

- महाराष्ट्र के धर्मांतरण कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, एपीसीआर ने मांगी संवैधानिक समीक्षा

