उत्तर प्रदेश/रामपुर: उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में संगीन वारदातों का सिलसिला जारी है। मामूली सी बात पर भी कुछ लोग हत्या जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। कुछ इसी तरह पानी की टंकी बनवाने को लेकर पूर्व प्रधान पक्ष का विवाद प्रधान पति से हो गया।
बात इतनी बिगड़ गई के दिनदहाड़े गोलियां चल गयीं। गोली लगने से एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि कई लोग घायल हो गए।
फिलहाल इस मामले में प्रधान पति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर दिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
रामपुर जनपद के थाना अजीमनगर क्षेत्र अंतर्गत गांव खेमपुर में पानी की टंकी का नव निर्माण होना था। चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान पक्ष इसे कहीं और बनवाना चाहता था जबकि प्रधान पति किसी और जगह पर इसका निर्माण कराने पर अमादा था।
इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दिनदहाड़े बिना किसी खौफ के गोली चल गई। इस दौरान गोली लगने से गांव के 60 वर्षीय व्यक्ति खुर्शीद की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
इस घटना में प्रधानपति फ़िरोज़ पर हत्या की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है और पुलिस के द्वारा आरोपी फ़िरोज़ की गिरफ्तारी भी की गई है।
घटना के बाद स्थिति नियंत्रण में है सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की तैनाती की गई है वहीं घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
- देश सेवा के बाद अब शिक्षा की अलख जगा रहे हैं विंग कमांडर मनसूर सिद्दीकी, मज़ाहिर पठान ने किया गुलपोशी कर इस्तक़बाल

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मज़ाहिर खान रूहेला पठान ने माननीय मंत्री श्री भूपेंद्र चौधरी जी को दी जन्मदिन की बधाई

- बदायूं: बिजली उपकेंद्र से ट्रांसफार्मर का तेल चोरी, 100 गांवों की बत्ती गुल, अंधेरे में डूबे हजारों घर

- सपा की अंदरूनी कलह आई सामने: राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने भिड़े कमाल अख्तर और रुचि वीरा; खुशनूद नाम के युवक पर हुआ भारी हंगामा

- मौलाना सलमान हुसैनी नदवी का इंतकाल, इल्मी जगत शोकाकुल

- मुख्यमंत्री के आगमन से पहले रामपुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, कमिश्नर और डीआईजी ने किया निरीक्षण

