बसपा सरकार में मंत्री रहे सुरेंद्र सिंह सागर की माता के निधन पर आज़म खान ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश/रामपुर: विपक्ष भले ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपना कुनवा बढ़ाने में जुटा हो और कहीं न कहीं बसपा सुप्रीमो बहन मायावती को इंडिया गठबंधन में जोड़ने के प्रयास कर रहा हो। लेकिन इन सबसे अलग सपा के वरिष्ठ नेता मो. आज़म खान(Azam Khan) बसपा सरकार में राज्य मंत्री रह चुके सुरेंद्र सिंह सागर की आवास पर पहुंचे। जहां पर सपा नेता ने बसपा नेता की माता के निधन को लेकर दुख प्रकट किया।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान बसपा सरकार में राज्य मंत्री रह चुके सुरेंद्र सिंह सागर के आवास पर पहुंचे जहां पर उन्होंने बसपा नेता की माता के निधन को लेकर शोक व्यक्त किया और उनके दुख को लेकर चर्चा भी की है।
गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा का गठबंधन था। जिसको लेकर दोनों ही राजनीतिक दल के नेताओं की दूरियां नजदीकियों में बदल गई थीं। हालांकि यह बात अलग है चंद महीनों के बाद ही बुआ और बबुआ के राजनीतिक दलों का अलगाव हो गया था। चुनाव में रामपुर की सीट सपा के खाते में आई थी और यहां से वरिष्ठ नेता आज़म खान बसपा नेताओं और समर्थकों के सहयोग से चुनाव जीत कर सांसद चुने गए थे ।
इसी चुनाव में कायम हुआ सपा-बसपा के नेताओं का व्यक्तिगत रिश्ता आज भी कायम है। यही वजह है कि बसपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह सागर की माता के चंद रोज पहले हुए निधन की खबर पर शोकुल परिवार से मिलने से आजम खान अपने आप को रोक नहीं पाए और बसपा नेता के आवास पर पहुंच गए। बसपा नेता सुरेंद्र सिंह सागर ने भी उनका आभार व्यक्त किया।
- नेपाल के सुनसरी में सांप्रदायिक हिंसा के बाद कर्फ्यू, 3 की मौत: जानें क्या है पूरा मामला

- मुरादाबाद: ‘स्कॉलर्स डेन’ सील; विवेक ठाकुर के फर्जीवाड़े की खुली पोल, कमिश्नर का जनहितैषी रुख सख्त

- संभल: ‘गांव-गांव तक पहुंचाएं संगठन की विचारधारा’, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक में बोले मज़ाहिर ख़ान

- जौहर यूनिवर्सिटी से भर्ती घोटाले तक: आजम ख़ान पर ED का शिकंजा कसने की तैयारी, रामपुर पुलिस ने भेजीं 84 मुकदमों की फाइलें

- रामपुर: आजम खान से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे जज का तबादला, ‘क्वालिटी बार’ केस टला

- समाधान दिवस में पहुंचीं 13 शिकायतें, मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं

विजुअल्स-
