बैनियाथर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की गौ तस्कर गैंग से मुठभेड़ हुई है।
संभल/मुज़म्मिल दानिश: उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के बैनियाथर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की गौ तस्कर गैंग से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक बदमाश अँधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाशों के नाम मुकीम और जुनेद हैं। पुलिस का आरोप है कि यह दोनों ही गौतस्कर हैं।
मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक गाय, तमंचे व बाइक बरामद की है।
मुकीम पर गैंगस्टर समेत 52 मुकदमे हैं दर्ज
पुलिस ने घायल गौ तस्कर मुकीम और जुनेद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गौ तस्कर मुकीम के खिलाफ 52 और जुनैद के खिलाफ 14 केस कई थानों में दर्ज हैं।
मुठभेड़ की सूचना पर एसपी कुलदीप सिंह भी कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गए। उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। तीसरे बदमाश को कांबिंग कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

