Rampur: सांसद संजय सिंह की रिहाई को लेकर अपने खून से लिखा पत्र

Date:

जब तक संजय सिंह को रिहा नही किया जाता जनपद रामपुर से रोज़ एक सिपाही अपने खून से पत्र लिखेगा

उत्तर प्रदेश/रामपुर: आज आम आदमी पार्टी(Aap) के प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल लाला ने भारत के राष्ट्रपति को अपने खून से पत्र लिखकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रिहाई की माँग की है। फ़ैसल लाला ने कहा कि जब तक संजय सिंह को रिहा नही किया जाता तब तक जनपद रामपुर से रोज़ आम आदमी पार्टी का एक सिपाही अपने खून से पत्र लिखकर संजय सिंह की रिहाई की मांग करता रहेगा।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को ईडी(ED) द्वारा गिरफ्तार करने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है, इसी के चलते आज जनपद रामपुर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने अपने खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति को पत्र भेजकर संजय सिंह की रिहाई की मांग की और अपना आक्रोश दर्ज किया।

फैसल लाला ने कहा जब तक संजय सिंह की रिहाई नहीं होगी तब तक रामपुर से रोज एक आम आदमी पार्टी का सिपाही कार्यकर्ता राष्ट्रपति के नाम अपने खून से पत्र लिखता रहेगा।

फ़ैसल लाला ने कहा कि सांसद संजय सिंह सदन से लेकर सड़क तक हिंदुस्तान के कमज़ोर लोगों की आवाज़ उठाते हैं चाहे अडानी के भ्रष्टाचार का घोटाला हो या देश में किसी अन्य चीज का घोटाला हो इसके साथ ही मंहगाई हो या शिक्षक भर्ती हो या छात्रों का मसला हो हर मुद्दे पर संजय सिंह भारत सरकार को सदन से सड़क तक खुलकर आईना दिखाने का काम करते हैं, इसीलिए इंडिया गठबंधन बनने के बाद से मोदी सरकार लगातार इंडिया के नेताओं को फर्जी मुकदमे में ईडी द्वारा गिरफ़्तार करने की कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को झूठा आरोप लगाकर गिरफ्तार किया है। मैं भारत का नागरिक होने के नाते अपने खून से पत्र राष्ट्रपति के नाम लिखकर यह मांग करता हूं संजय सिंह को अति शीघ्र रिहा किया जाए। जब तक संजय सिंह को रिहा नहीं किया जाता तब तक जनपद रामपुर से आम आदमी पार्टी का एक सिपाही अपने खून से पत्र लिखकर मांग करता रहेगा।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

Srinagar, Oct 3 (M S Nazki): Lt Gen Pratik...

JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues

Jamaat Leadership Raises Concerns Over Mosque Demolitions, SIR Irregularities...

‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर शिवराज का सवाल— “आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?”

महिला सुरक्षा प्रदर्शनों में वायरल नारे पर केंद्रीय मंत्री...