ग्रीस के पूर्व वित्त मंत्री यूनुस वरोफौक्स ने इजरायल और फिलिस्तीन के बीच हालिया युद्ध के लिए यूरोपीय देशों और उनके लोगों को जिम्मेदार ठहराया।
एक वीडियो बयान में ग्रीस के पूर्व वित्त मंत्री यूनिस वरोफौक्स(Yanis Varoufakis) ने कहा कि यूरोप फिलिस्तीनियों के खिलाफ दशकों से चली आ रही इजरायली आक्रामकता पर चुप है, जो फिलिस्तीनियों को मार रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से जर्मनी, फ्रांस, ग्रीस और अमेरिकी समाज का हर सदस्य इन स्थितियों के लिए दोषी है।
उन्होंने कहा कि यूरोपीय देशों ने नस्लवादी राज्य द्वारा किए गए अत्याचारों पर दशकों तक अपना मुंह बंद रखकर मानवता के खिलाफ अपराध में भाग लिया है, अब इस अविश्वसनीय त्रासदी को बदलने का अवसर है।
यूनिस वोरोफोक्स ने कहा कि शांति की दिशा में पहला निर्णायक कदम यूरोपीय लोगों को जागृत और मुक्त करने के लिए सामूहिक रूप से उठाया जाना चाहिए, जो एक नस्लवादी राज्य का विनाश है।
बता दें कि फिलिस्तीनी क्षेत्र गाजा में इजरायली आक्रामकता 4 दिनों से जारी है और इजरायली वायुसेना ने बमबारी भी तेज कर दी है।
गाजा खंडहर में तब्दील हो रहा है और इजरायली बमबारी से आवासीय इमारतें नष्ट हो गई हैं, जबकि इन हमलों में 788 फिलिस्तीनी शहीद हो गए हैं और कई हजार घायल हुए हैं।
शहीदों में बच्चों की संख्या भी 50 से ज्यादा है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

