पहले लोकसभा और अब राज्यसभा से भी हंगामे के बीच पारित हो चुके कृषि बिलों के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया
Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी बिल पास करने को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक के जिला अध्यक्ष हसीब अहमद दर्जनों की तादाद में किसानों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और इस काले कानून का विरोध प्रदर्शन किया।
किसान विरोधी लग रहा बिल
जिला अध्यक्ष का कहना है यह कानून जो बना है किसान विरोधी है और इसका भारतीय किसान यूनियन विरोध करती है।
जिला अध्यक्ष हसीब अहमद ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया उसमें कई बिंदु थे जिसकी भारतीय किसान यूनियन ने मांग की थी कि अगर देखा जाए तो इस किसान विरोधी बिल का विरोध किसान ही नहीं अन्य राजनीतिक पार्टियां भी इसका विरोध कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि इस बिल के पास होने से किसानों को मुनाफा कम और नुकसान ज्यादा होगा। इसीलिए लोग इस तपती धूप में सड़कों पर उतर कर इस काले कानून का विरोध कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह विधेयक किसान विरोधी हैं, जिसके खिलाफ किसान लामबंद हो गए हैं और जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता इसमें संशोधन नहीं किया जाता तब तक किसान इसके खिलाफ आंदोलन करते रहेंगे।
किसान को भी बेच दिया
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा,” उत्तर प्रदेश में तीनों आदेश जो सरकार ने रातोंरात पास कर दिए कोरोना महामारी में और किसी से मशवरा नहीं किया किसानों को उसका पता भी नहीं चला। ऐसा काला कानून बना दिया कि बिचौलियों को बढ़ावा दे दिया।
हसीब अहमद ने कहा,” हम ने बार-बार कहा कानून को समर्थन मूल्य दूध पर लगाइए, सब्जी पर लगाइए, सब को आप समर्थन मूल्य की श्रेणी में लाइए और उसे कम खरीद को आप अपराध मानिए। मगर इन्होंने ऐसा नहीं किया, बिचौलियों को बढ़ावा दे दिया। इन्होंने मंडियें बंद कर दीं। अब माल सिर्फ बिचोली और किसान के बीच की व्यवस्था करेगा। सरकार बिल्कुल हट गई है। इन्होंने सब चीज बेच दी, जिला इन्होंने बेच दिया, सड़कें इन्होंने बेच दीं, ट्रेन इन्होंने बेच दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कल लोकसभा में बिल पास करके इन्होंने किसान को भी बेच दिया।
- दिल्ली में SIR प्रक्रिया शुरू: जानें कैसे भरें एन्यूमरेशन फॉर्म, स्टेप-बाय-स्टेप पूरी जानकारी
- सहारनपुर: रशीद मसूद फार्म पर जामिया एलुमनाई मीट का आयोजन, सांसद इमरान मसूद समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
- Rampur News: सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन
- एसडीएम कोर्ट में भ्रष्टाचार और दलाली के खिलाफ वकीलों का फूटा गुस्सा, 13-14 जुलाई को कार्य बहिष्कार का ऐलान
- Over 100,000 Devotees Converge in Nagpur for Sufi Interfaith Conference to Mark 104th Urs of Baba Tajuddin Awliya
