सम्भल: छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में फायरिंग, 5 लोग घायल

Date:

Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल

सम्भल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। इतना ही नहीं दोनों पक्षों ने एक दुसरे पर फ़ायरिंग की जिसमें दोनों पक्षों के 5 लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और उसने दोनों पक्षों के घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया।

बताया जा रहा है कि एक पक्ष के तीन लोगों के और दूसरे पक्ष के दो लोगों के गोली लगी है।

घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसके चलते उनको जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

आरोप है कि पुलिस ने दो दिन पूर्व छेड़छाड़ में कोई कार्यवाही नहीं की। पुलिस की लापरवाही की वजह से आज दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर डंडे चले और फायरिंग हुई।

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। मामला थाना नखासा के गांव ताजपुर का है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related