Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश में जिला रामपुर(Rampur) के अजीम नगर थाना क्षेत्र में 4/5 मार्च की रात खौद चौकी के पास कार सवार बदमाशों द्वारा एक मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिसमें चोरों द्वारा लाखों का माल चुराया गया था. चुराए गए माल में नकदी जेवरात व अन्य कीमती चीजें चोरी की गई थी.
इस मामले में पुलिस ने त्वरित टीम गठित कर चोरों की तलाश की और उनका घेराव कर 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से भारी मात्रा में असलाह बरामद हुआ है. वहीं 2,45,000 रुपए की नगदी भी बरामद की गई है।
चोरों के दो अन्य साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बी.पी.सिंह ने ग्लोबलटुडे को बताया, ‘ 4/ 5 मार्च की रात में सलामत जान के यहां जो खौद के रहने वाले हैं, उनके यहां बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था और उसके संबंध में हमारे थाना अजीम नगर के प्रभारी और एसओजी टीम ने मिलकर मुखबिर की सूचना पर प्राप्त जानकारी से रात में बदमाशों की गाड़ी का पीछा कर रहे थे. तभी बदमाशों ने जान से मारने की नियत से फायर किया पुलिस ने उन्हें ललकार कर घेराबंदी कर पकड़ लिया जिसमें 9 लोग पकड़े गए हैं. उनके पास 6 तमंचे और एक बंदूक चोरी के दौरान जो पैसा और जेवर गया था उसमें से नकद 2,45,000 बरामद हुए हैं, कुछ जेवर इन्होंने बेच दिया है और कुछ जेवर अभी दो बदमाशों के पास हैं जो फरार हैं. जिनके गिरफ्तारी में पुलिस प्रयास कर रही है. बदमाशों के खिलाफ मुकदमा लिख कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है जेल भेजा जा रहा है।
इसके अलावा पकड़े गए बदमाशों में फैसल नाम के एक बदमाश का नाम प्रकाश में आया है जो दिल्ली में हुए दंगों में शामिल रहा है. इस संबंध में दिल्ली पुलिस से संपर्क करके तस्दीक किया जा रहा है. वैधानिक कार्रवाई करने के लिए जल्द ही इसका निर्णय ले लेंगे। अन्य दो बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं जिनसे माल की रिकवरी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा इस मामले में गठित पुलिस टीम को ₹20000 का इनाम देने की घोषणा की गई है साथ ही प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
