Globaltoday.in | राहेला अब्बास | दिल्ली
दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार, 13 मार्च को एनपीआर (NPR) के खिलाफ प्रस्ताव पास हो गया।
गौरतलब है कि विधानसभा में चर्चा करते वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने विधानसभा में कहा है कि उनकी कैबिनेट तक तक के पास जन्म प्रमाण-पत्र नहीं है और उन्होंने ख़ुद अपने पास भी जन्म प्रमाण-पत्र न होने की बात कही.
केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि मेरे पास और मेरी पत्नी के पास भी जन्म प्रमाण पत्र नही हैं।
उन्होंने कहा कि मेरे मम्मी और पापा के पास भी नही है, हाँ मेरे बच्चों के पास है क्यूंकि वो दिल्ली में पैदा हुए थे।
केजरीवाल ने कहा तो क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनके परिवार को डिटेंशन सेंटर में भेज दिया जाएगा? 70 लोगों की इस विधानसभा में 61 लोगों के पास जन्म प्रमाण पत्र नही है।
दिल्ली विधानसभा ने राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (NPR) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के खिलाफ शुक्रवार को प्रस्ताव पारित किया. एनपीआर और एनआरसी पर चर्चा के लिए बुलाए गए एक दिवसीय विशेष सत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से इन्हें वापस लेने की अपील की.
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

