नई दिल्ली, 24 अक्टूबर 2025: दिल्ली के त्रिवेणी कला संगम की शुक्रवार शाम एक सुरमयी याद बन गई, जब “थ्री आर्ट्स क्लब” और “कात्यायनी” के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ विशेष संगीतमय कार्यक्रम, “गीतों की माला – ज़िंदगी एक सफ़र है सुहाना।”
भावनाओं और सुरों के इस अनोखे संगम का लेखन और प्रस्तुति निधिकान्त पाण्डेय ने की, जबकि गायक देवानंद झा ने अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं को 40 के दशक से 80 के दशक तक के स्वर्ण युग में पहुँचा दिया। के.एल. सहगल से लेकर किशोर कुमार, मोहम्मद रफ़ी से लेकर जगजीत सिंह तक… देवानंद झा ने एक-एक गीत में पुरानी यादों की महक घोल दी।
हर गीत पर दर्शकों की तालियों की गूंज से सभागार गूँजता रहा। समय की कमी के बावजूद दर्शक कार्यक्रम को लंबा होते देखना चाहते थे, और अंत में “ज़िंदगी एक सफ़र है सुहाना” की प्रस्तुति पर पूरा हॉल झूम उठा। उत्साह इतना था कि दर्शकों के आग्रह पर देवानंद झा को एक गीत दोबारा गाना पड़ा।

इस यादगार शाम का निर्माण अनुराधा दर और सोहेला कपूर ने किया। कार्यक्रम की लोकप्रियता का आलम यह रहा कि त्रिवेणी कला थिएटर पूरी तरह भर गया। कई श्रोता ज़मीन पर बैठकर भी सुरों का आनंद लेते रहे। दर्शकों के स्नेह से अभिभूत निधिकान्त पाण्डेय ने उपस्थित जनसमूह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

भीड़ के चलते कुछ श्रोता अंदर प्रवेश नहीं कर सके, जिसके लिए आयोजकों ने खेद जताया। हालांकि, बाहर रह गए दर्शकों ने भी आग्रह किया कि ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएँ।
“गीतों की माला” ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब सुर और शब्द मिलते हैं, तो ज़िंदगी सचमुच एक सुहाना सफ़र बन जाती है।
- UP International Film City: मनोरंजन जगत का नया ‘पावर हाउस’ बनेगा उत्तर प्रदेश, 2028 तक पूरी होगी योगी सरकार की महायोजना

- अरिजीत सिंह ने फिल्मों में पार्श्व गायन से संन्यास लेने का ऐलान किया: इंस्टाग्राम पोस्ट से फैंस सदमे में

- सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीज़र रिलीज, चीनी मीडिया ने जताई आपत्ति

- हिंदी सिनेमा के स्वर्ण युग को सलाम करती ‘स्टार्स शाइन’ प्रदर्शनी”

- दिल्ली के त्रिवेणी कला संगम में धर्मेंद्र को भावपूर्ण संगीतमय श्रद्धांजलि

- मेरी चाल और आवाज़ लड़कियों जैसी थी, पुरुषों की तरह चलना-बोलना सीखा: करण जौहर का खुलासा

- 50 साल बाद ‘शोले’ का असली अंत दिखेगा बड़े पर्दे पर, फिर गूंजेगा गब्बर का आतंक

- मुंबई में ‘आनंद ही आनंद’ का 18वां लाइव शो- संगीत, यादों और भावनाओं से भरी एक शाम

- पाकिस्तानी गायक फैजल कपाड़िया ने किया चौंकाने वाला खुलासा: बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से है ऐसा रिश्ता!

