ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश): दिल्ली के ज्वेलर के मुनीम से हुई करीब डेढ़ करोड़ रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों की सनसनीखेज लूट का बीटा-2 थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के गहने, हथियार और घटना में इस्तेमाल बलेनो कार बरामद की गई है।
एक्सीडेंट का बहाना बनाकर की थी लूट डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम के अनुसार, 2 अगस्त को दिल्ली के ज्वेलर के मुनीम राम प्रकाश शर्मा अपने साथी के साथ कार में दिल्ली से आगरा जा रहे थे। परी चौक के पास बलेनो कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी रुकवाई और एक्सीडेंट का झूठा आरोप लगाया। बदमाशों ने पीड़ितों को अपनी कार में बंधक बना लिया और जेब से 8 हजार रुपए छीन लिए। इसके बाद वे गाड़ी में रखा ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
कई दिनों तक की गई थी रेकी पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी कमलकांत ने दिल्ली स्थित ज्वेलर की दुकान की कई दिनों तक रेकी की थी। वारदात वाले दिन कमलकांत (स्विफ्ट कार) और उसके तीन साथी (बलेनो कार) दिल्ली से ही पीड़ितों का पीछा कर रहे थे। लूट को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी जुनेदपुर गांव के जंगल में इकट्ठा हुए और माल का बंटवारा किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
- अंकुर पुत्र जयवीर
- अमित पुत्र जयवीर
- सोहित बंसल पुत्र बृजपाल बंसल
- हिमांशु पुत्र बृजेश
- कमलकांत पुत्र बजरंग लाल (गिरोह का सरगना)
पुलिस द्वारा बरामदगी
- सोने के आभूषण: 5 हार, 2 मंगलसूत्र, 29 पेंडल, 56 महिला अंगूठी, 34 पुरुष अंगूठी, 18 लॉकेट, 42 कान के झुमके।
- अन्य सामान: 12.138 किलोग्राम कच्ची चांदी, घटना में प्रयुक्त बलेनो कार, देशी तमंचा और कारतूस।
मामले का सफलतापूर्वक अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस आयुक्त द्वारा नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- नौकरी के नाम पर ठगी: फर्जी फर्म चलाकर बेरोजगारों को ठगने वाला एक और शातिर गिरफ्तार, 15,200 रुपये बरामद

- कोल्हाई हत्याकांड: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, आई-10 कार बरामद

- क्या एक मोबाइल की कीमत इंसान की जान से भी ज़्यादा है? बदायूं में किस्त के विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या

- बदायूं में नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 1.57 लाख के जाली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार

