उत्तर प्रदेश/लखनऊ(नौमान माजिद: उत्तर प्रदेश में पीसीएस(PCS) की तैयारी करने वाली महिलाओं की संख्या बहुत अधिक है। तमाम विवादों के बीच लोग IAS अनु कुमारी का उदहारण देते हुए ये बता रहे हैं कि हमेशा अच्छे उदहारण सेट करने चाहियें जिससे लोगों में अच्छा सन्देश जाए। इन्हीं कुछ कारणों से अनु कुमारी इस समय चर्चा में हैं।
इम्तेहान की तैय्यारी के दौरान बच्चों को भेज दिया था मां के घर
IAS अनु कुमारी हरियाणा की रहने वाली हैं जिन्होंने शादी के बाद ना सिर्फ अपनी पढ़ाई पूरी की बल्कि यूपीएससी(UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2017 में भारत दूसरी रैंक हासिल की थी। उनकी पोस्टिंग केरल कैडर में हुई थी। अनु कुमारी ने जब यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा पास की थी, तब उनका 4 साल का एक बच्चा भी था। यूपीएससी एग्जाम की तैयारी के लिए उन्होंने अपने बच्चों को 2 साल के लिए अपनी मां के घर भेज दिया था।
पति के सहयोग से हुआ सपना पूरा
IAS अनु कुमारी की शादी साल 2012 में बिजनेसमैन वरुण दहिया से हुई थी। जिस वक्त उनकी शादी हुई उस वक्त वो ICICI Bank में जॉब कर रही थीं और मुंबई में रहती थीं लेकिन शादी के बाद उन्होंने ट्रांसफर ले लिया और गुरुग्राम में रहने लगी थीं। वो बताती हैं कि पति के सहयोग से ही ये सब संभव हो पाया था।
अनु को सुनने पड़ते थे ताने
एग्जाम की तैय्यारी के दौरान जब अनु परिवार से दूर थीं तो तमाम लोग अनु कुमारी को अपने परिवार से दूर रहने के लिए ताने सुनाया करते थे। लेकिन सभी बातों को नजर अंदाज कर उन्होंने पूरे मन से यूपीएससी की तैयारी जारी रखी और सफलता हासिल की।
- फ्रांस में छात्र आंदोलन हिंसक, 5,000 गिरफ्तार; पेरिस पुलिस प्रमुख ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues

- ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर शिवराज का सवाल— “आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?”

- जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने सरकार से टकराव छोड़ बातचीत अपनाने की मांग की; SIR, इबादतगाहों की सुरक्षा और असहमति पर चिंता जताई

- रामपुर: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार


