बच्चों की मौत की खबर सुन कर गाँव में कोहराम मच गया, सभी गांव वाले पहुंचे तालाब के किनारे।
उत्तर प्रदेश/रायबरेली(नौमान माजिद: रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के गांव मंगता डेरा मजरे बासी में 5 बच्चों की तालाब में नहाते समय डूबकर मौत हो जाने से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चे खेलने के लिए तालाब के पास गए थे।
कुछ देर बाद 4 बालिकाएं एवं 1 बालक तालाब में नहाने लगे। इसी बीच 2 बच्चे गहरे पानी में डूबने लगे जिनको बचाने में 3 बच्चे भी गहरे पानी की तरफ गए लेकिन वो भी डूबने लगे। एक बच्चा तालाब के किनारे ही था उसने जैसे ही बच्चों को डूबता देखा दौड़कर गांव में लोगों को बच्चों के डूबने की सूचना दी।
लेकिन अफ़सोस तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 5 बच्चों की डूबकर मौत हो चुकी थी।
एक साथ पांच बच्चों की मौत से गांव में मातम छा गया और पीडि़त परिवारों में कोहराम मच गया।
बारिश के कारण तालाब पानी से लबालब भरा है। हादसे की सूचना पर एसपी आलोक प्रियदर्शी के साथ ही एडीएम, एसडीएम समेत राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की।
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

