उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे नेता अपने विरोधियों पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं। कुछ इसी तरह भाजपा के सहयोगी पार्टी के रूप में अपना दल एस के जेल राज्यमंत्री जयकुमार जैकी का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने रामपुर में आयोजित जनसभा के दौरान पत्रकारों से रूबरू होकर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर की तहसील टांडा के अंतर्गत अपना दल एस के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार में जेल राज्यमंत्री के तौर पर कमान संभालने वाले जय कुमार जैकी ने जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के नेता अपनी ताकत और सरकार के बल पर सामने वाले के सर को झुकाने का प्रयास करते हैं। वहीं उन्होंने पीएम मोदी के काफिले मे चूक के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला है।
दबंगई का ही कल्चर
जेल मंत्री जय कुमार जैकी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा,” समाजवादी पार्टी का कल्चर है, उत्तर प्रदेश के अंदर समाजवादी पार्टी का नेता अपनी ताकत और सरकार के बल पर सामने वाले का सर झुकाने का प्रयास न करता हो ऐसा समाजवादी पार्टी का कल्चर ही नहीं है। उसका तो दबंगई का ही कल्चर है गुंडागर्दी का कल्चर है।
जेल मंत्री जय कुमार जैकी ने पीएम मोदी के काफिले की सुरक्षा में चूक हो जाने के मुद्दे पर भी जमकर कांग्रेस पर शब्दों के बाण छोड़े। उन्होंने कहा,”देखिए जो प्रधानमंत्री का कार्यक्रम रोका कांग्रेस पार्टी नहीं चाहेगी कि वहां पर ये कार्यक्रम हो, तो इस कारण उन्होंने यह रोका। यह देश की सुरक्षा का सवाल है और सूचना विभाग इसकी जांच कर रहा है और मुझे लगता है जांच के उपरांत जो भी निर्णय हो उस पर कार्रवाई हो। कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं जेल में कोई संक्रमण बाहर से ना जा पाए। इस कारण मुलाकाते बंद करा दी गई हैं और कोर्ट का भी यही आदेश है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

