उत्तराखंड: रुद्रपुर में अल्मोड़ा निवासी युवती संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली

Date:

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप पुलिस को एक युवती के कमरे में फंदे पर लटकी हुई मिलने की सूचना मिली। पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

सूचना पाकर मृतका के परिजन भी पहुंच गए। मृतका सिडकुल की किसी कंपनी में काम करती थी।

पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती कमरे में फंदे पर लटकी हुई है। सूचना पर महिला एसआई गोल्डी मय पुलिस के मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव फंदे से नीचे उतारा और शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह ने बताया कि 112 पर सूचना मिली थी। इस पर मौके पर महिला एसआई को भेजा गया। दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा तो युवती टीन शेड के कमरे में कुंडे में लटकी थी। पुलिस ने मकान मालिक से जानकारी ली।

प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह ने बताया कि मृतका 19 प्रिया पुत्री गोपाल राम अल्मोड़ा निवासी थी। यहां पर राजा कालोनी ट्रांजिट कैंप में किराए पर रहती थी। मृतका के पास मिले मोबाइल पर कॉल आई। काल मृतका की मां का था। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो परिवार के लोग भी पहुंच गए।

मृतिका के पिता गोपाल राम ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में काम करता है। पुत्री की मौत की सूचना मिली। उसने बताया कि डेढ़ वर्ष से यहाँ रह रही थी और सिडकुल की किसी कंपनी में काम करती थी। उसके तीन बेटी और एक बेटा है। मृतका सबसे बड़ी थी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली में सार्वजनिक सुरक्षा,...

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता...