Lok Sabha Elections 2024: ‘नमस्कार मोदी जी… घबरा गए क्या’, अंबानी-अडानी वाले बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

Date:

नई दिल्ली: पीएम मोदी(Modi) के अंबानी-अडानी पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने कटाक्ष किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल एक चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर अंबानी-अडानी के साथ सौदा करने का आरोप लगाया था।

पीएम मोदी अंबानी-अडानी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जवाब मांग रहे थे। जिसके जवाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स(X) पर वीडियो पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंबानी-अडानी पर दिए बयान को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “नमस्कार मोदी जी, थोड़ा सा घबरा गए क्या… सामान्य तौर पर तो आप बंद कमरों में अंबानी-अडानी बात करते हैं… पहली बार आपने पब्लिक में अंबानी-अडानी कहा है। आपने कहा कि टेंपो में पैसा देते हैं तो क्या यह आपका पर्सनल एक्सपिरियंस है क्या… सबीआई और ईडी को इनके पास भेजिए, पूरी जांच करा लीजिए।”

दरअसल, पीएम मोदी ने तेलंगाना में एक चुनावी सभा में ऐसा बयान दिया जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर ख़ूब हो रही है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर अंबानी-अडानी से पैसे लेने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा, चुनाव घोषित होते ही अंबानी-अडानी को गाली देना बंद कर दिया है। चुनाव में अंबानी अडानी के कितना माल उठाया है? काले धन के कितने बोरे मारे हैं। टैंपो भरकर नोट पहुंचे हैं । उन्होंने पूछा कि क्या सौदा हुआ कि राहुल ने अंबानी-अडानी को गाली बंद कर दी। दाल में जरूर कुछ काला है। इसका जवाब राहुल गांधी को देना होगा। अब राहुल ने पीएम मोदी के सवाल का जवाब दिया है। उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर खूब शेयर किया जा रहा है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

लखनऊ, 2 अक्टूबर 2026: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की...

दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली में सार्वजनिक सुरक्षा,...

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता...