राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज होने वाली बैठक के लिए कल ही मुंबई पहुँच गए थे।
मुंबई/मो.इरफ़ान: विपक्ष गठबंधन इंडिया(India) की दो दिवसीय बैठक के लिए राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कल मुंबई पहुंचे। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम, पूर्व मंत्री नसीम खान, बाबा सिद्दीकी, इरफान जामियावाला और शिव सेना आदि ने मुंबई एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
गठबंधन की दो दिवसीय बैठक की पूर्व संध्या पर हुई प्रेस कांफ्रेंस में एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि सभी दल देश में बदलाव और उसकी रक्षा के लिए एकजुट हुए हैं और इस काम में कोई अन्य चीज बाधा नहीं बन सकती।
गैर बीजेपी राजनीतिक दलों के गठबंधन INDIA की तीसरी बैठक आज (31 अगस्त, 2023) से मुंबई में शुरु हो रही है। दो दिन चलने वाली बैठक में गठबंधन के संयोजक के नाम पर सहमति होनी है, साथ ही गठबंधन का लोगो (प्रतीक चिह्न) भी जारी किया जाएगा।
हालांकि इस बैठक से पहले गठबंधन में शामिल कुछेक राजनीतिक दलों की महत्वाकांक्षाएं सामने आई थीं, जब आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के समर्थकों ने अपने नेताओं को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने की मांग उठाई थी। उधर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थक भी उनके नाम की पैरवी करते रहे हैं।
- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

- नेहा सिंह राठौर vs ABP न्यूज: “कॉल गर्ल बताकर खबर चलाई, अब माफी माँगी… नेहा सिंह राठौर बोलीं- कोर्ट में मिलो, न्याय चाहिए”

- कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 17 की मौत, 35 से अधिक घायल

- महाराष्ट्र के धर्मांतरण कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, एपीसीआर ने मांगी संवैधानिक समीक्षा

