एविएशन कैलेंडर के प्रत्येक पृष्ठ पर पायलट की वेशभूषा में नवेद मियां के चित्र प्रकाशित किए गए हैं। उन्हें शीघ्र ही पायलट का लाइसेंस मिलने वाला है। फिलहाल वो प्रशिक्षण के दौरान हवाई जहाज भी उड़ा रहे हैं।
रामपुर: थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास में रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के कैलेंडर का विमोचन किया गया। राजदूत नागेश सिंह ने एविएशन कैलेंडर 2024 का विमोचन करते हुए खुशी जाहिर की।
भारतीय दूतावास बैंकॉक में है, जहां पहुंचने पर नवेद मियां को राजदूत ने मान सम्मान से नवाजा। राजदूत नागेश सिंह भारतीय विदेश मंत्रालय में प्रोटोकॉल प्रमुख रहे हैं। बतौर राजनयिक उन्होंने कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
एविएशन कैलेंडर के प्रत्येक पृष्ठ पर पायलट की वेशभूषा में नवेद मियां के चित्र प्रकाशित किए गए हैं। उन्हें शीघ्र ही पायलट का लाइसेंस मिलने वाला है। फिलहाल वो प्रशिक्षण के दौरान हवाई जहाज भी उड़ा रहे हैं।
नवेद मियां ने कुछ दिन पूर्व हैदराबाद में आयोजित एशिया की सबसे बड़ी नागरिक उड्डयन प्रदर्शनी विंग्स इंडिया 2024 में भी शिरकत की थी। एविएशन कैलेंडर का लॉन्च भी इसी अभियान से मेल खाता है।
यह भी पढ़ें:-
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप
- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War
- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित
नवेद मियां ने बताया कि भारत और थाईलैंड मित्र देश हैं। दोनों देशों के लोगों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव है। भारत में थाई दूतावास नई दिल्ली में स्थित है, जिसके मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में तीन वाणिज्य दूतावास हैं। भारत का दूतावास बैंकॉक में है और चियांग माई में एक वाणिज्य दूतावास भी है। उन्होंने बताया कि भारत और थाईलैंड के बीच पर्यटन भी बढ़ रहा है।
इससे पूर्व नवेद मियां द्वारा प्रकाशित एविएशन कैलेंडर 2022 का विमोचन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्या सिंधिया द्वारा किया गया था।