इस आईपीएस अफ़सर ने कहा-इस्लामी दावत सेंटर चलाना अपराध नहीं, उमर गौतम पर ATS का इस्तेमाल ग़लत

Date:

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में जबरन धर्मांतरण को लेकर दिल्ली के जामिया नगर के रहने वाले मौलाना उमर गौतम और मुफ्ती जहांगीर कासमी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कुछ हिन्दुओं ने भी उमर गौतम (Umar Gautam) की यूपी एटीएस की कार्यवाही को गलत और संविधान के खिलाफ बताया है। राहुल कपूर नाम के एक युवक ने सोशल मीडिया पर अपने एक वीडियो में कहा कि उमर गौतम एक सच्चे धार्मिक व्यक्ति हैं, इनपर लग रहे सभी इल्जामात गलत और निराधार हैं।

इस बीच मुस्लिम संगठनों ने भी अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित और साजिश करार दिया है। पूर्व माइनॉरिटी कमीशन के चेयरमैन डॉ ज़फर इस्लाम खान ने उम्र गौतम की गिरफ्तारी को ग़ैरक़ानूनी बताया। जमाते इस्लामी हिन्द (Jamat E Islami Hind), एसआईओ( Students Islamic Organization), जमीयत उल्माए हिन्द (Jamiat Ulemae Hind), दिल्ली वक़्फ बोर्ड (Delhi Waqf Board) समेत कई संगठनों ने उमर गौतम गिरफ्तारी का विरोध करते हुए मुकदमा लड़ने का एलान किया है। प्रख्यात शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने भी एटीएस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और उत्तर प्रदेश में दो लोगों पर लगाए गए धर्मांतरण मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अब महाराष्ट्र केडर के आईपीएस अफसर अब्दुर रहमान (Abdur Rehman) ने उमर गौतम की गिरफ्तारी पर ट्वीट करते हुए कहा है कि उमर गौतम पर एटीएस का इस्तेमाल ग़लत है। उन्होंने लिखा है ,” डॉ उमर गौतम की गिरफ्तारी के बाद उनकी के बारे में पढ़ने, सुनने से ऐसा लगता है ये इस्लामी दावत सेंटर चलाते हैं. जो लोग प्रभावित होकर इस्लाम अपनाना चाहते हैं उन्हें ये कानूनी मदद और जरूरी कागजात तैयार करते हैं. इसमें तो अपराध कहीं नहीं दिखता. इनपर ATS का इस्तेमाल गलत है. मीडिया ट्रायल बेहद गलत है। “

बतादें कि मामला तब सामने आया जब नोएडा में डेफ सोसाइटी के एक छात्र के माता-पिता ने बताया कि उनका बेटा लापता है और बाद में पाया गया कि उसका जबरन इस्लाम में धर्मांतरण किया गया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने, धर्म का अपमान करने, आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाने या अपवित्र करने का मामला दर्ज किया गया है।

यूपी एटीएस द्वारा मुफ्ती जहांगीर और उमर गौतम की गिरफ्तारी के बाद, पूरे राज्य में धर्म परिवर्तन के लिंक की जांच की जा रही है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

UP Election 2027: सहसवान में गजेंद्र यादव की जनसभा ने बढ़ाई सियासी तपिश, टिकट की दावेदारी मजबूत!

खास बातें: चुनावी आहट: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सहसवान...

बदायूं: बालाजी दर्शन करने गया था परिवार, पीछे से बंद घर को खंगाल ले गए चोर; लाखों की चोरी

खास बातें: घटना: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 13...

मानसून से पहले नालों की सफाई पर सख्ती: 10 जून तक काम पूरा करने के कड़े निर्देश

मुख्य बिंदु: पालिका अध्यक्ष सना मामून ने की सफाई व्यवस्था...

Chief Minister Omar Abdullah welcomes first batch of Hujjaaj back to Srinagar

Srinagar, June 2: Chief Minister Omar Abdullah today received...