बेरूत पर इज़राइली हवाई हमला, हिज़बुल्लाह के चीफ हाइथम अली तबातबाई समेत 5 की मौत

Date:

इज़रायली सेना ने दावा किया है कि उसने लेबनान की राजधानी बेरूत में हवाई हमले के दौरान हिज़्बुल्लाह के चीफ ऑफ स्टाफ हाइथम अली तबातबाई को मार गिराया है। इज़रायल गाजा और लेबनान में युद्धविराम का उल्लंघन जारी रखे हुए है।

लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस इज़रायली हमले में पांच लोगों की मौत हुई है और 28 अन्य घायल हुए हैं। इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि हाइथम अली तबातबाई इस हमले का प्रमुख लक्ष्य थे।

हिज़्बुल्लाह के चीफ ऑफ स्टाफ अली तबातबाई को महासचिव नईम क़ासिम के बाद संगठन का दूसरा सबसे प्रभावशाली नेता माना जाता था। इज़रायली सेना ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि वह 1980 के दशक में संगठन से जुड़े थे और अपने लंबे कार्यकाल में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली थीं।

सेना के मुताबिक, हालिया संघर्ष के दौरान जब हिज़्बुल्लाह के कई वरिष्ठ कमांडर मारे गए, तब इज़रायल के खिलाफ मोर्चे की जिम्मेदारी अली तबातबाई ने अपने हाथों में ले ली थी। नवंबर 2024 में इज़रायल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष समाप्त होने के बाद उन्हें औपचारिक रूप से चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया था और वे संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया का नेतृत्व कर रहे थे।

उधर, हिज़्बुल्लाह ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि हाइथम अली तबातबाई की मौत हुई है या नहीं। वहीं, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, इज़रायल ने इस हमले की जानकारी पहले से अमेरिका को नहीं दी थी। हालांकि, दूसरे अधिकारी ने बताया कि अमेरिका को कई दिन पहले से पता था कि इज़रायल लेबनान में अपने हमले तेज करने की योजना बना रहा है।

विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2016 में हिज़्बुल्लाह कमांडर अली तबातबाई पर प्रतिबंध लगाए थे और उनकी जानकारी देने पर 5 मिलियन डॉलर तक के इनाम की घोषणा की थी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...

बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

साइबर पुलिस की कार्रवाई: 10,300 रुपये नकद, छह मोबाइल,...