RDA के 38 इमारतों के नोटिस से हजारों छात्रों का भविष्य संकट में, हस्तक्षेप की अपील
रामपुर: मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से बचाने के लिए राजनीतिक व सामाजिक हलचल तेज हो गई है। जिला पंचायत सदस्य और चमरौआ विधानसभा से प्रत्याशी रहे मुस्तफा हुसैन ने महामहिम राज्यपाल को पत्र लिखकर इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने की मांग की है।
मुस्तफा हुसैन ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थान है, जहाँ पिछले कई वर्षों से हजारों छात्र-छात्राएँ शिक्षा हासिल कर रहे हैं।
छात्रों और कर्मचारियों के भविष्य पर मंडराया संकट
रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) द्वारा यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को ध्वस्तीकरण का नोटिस थमाया गया है। इस नोटिस के बाद से ही कैंपस में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों में अपने भविष्य को लेकर गहरी चिंता और अनिश्चितता का माहौल है।
“इस यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले ज्यादातर छात्र गरीब और मध्यम वर्ग से आते हैं। अगर इमारतों को ढहा दिया जाता है, तो यहाँ पढ़ रहे हजारों विद्यार्थियों, कार्यरत शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिवारों का भविष्य सीधे तौर पर प्रभावित होगा।”
— मुस्तफा हुसैन (पत्र में राज्यपाल से अपील करते हुए)
उन्होंने महामहिम राज्यपाल से गुहार लगाई है कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के अधिकार को ध्यान में रखते हुए इस ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को तत्काल रुकवाया जाए।
- रामपुर: बायोमैट्रिक समानता की अड़चन दूर, जुड़वा बहनों को मिली अलग-अलग आधार पहचान

- रामपुर पहुंचीं मंडलायुक्त संगीता सिंह, अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा

- विधानसभा चुनाव 2027: रामपुर में 17 सितंबर से शुरू होगी EVM और VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच (FLC)

- नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों से बढ़ा रामपुर का मान: डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बीईओ बबिता सिंह और प्रधानाध्यापिका वैलेटिना विक्टर को किया सम्मानित

- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

