सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद, हिंदू संगठनों के सदस्यों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन के बाहर धरना दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मीडिया के मुताबिक़ कर्नाटक के बेलगावी में मतगणना केंद्र के बाहर अज्ञात लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
आरोप है कि पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने वाले कथित तौर पर कांग्रेस पार्टी के समर्थक थे।
भारतीय मीडिया का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद हिंदुत्व संगठनों ने विरोध किया।
इंडिया टीवी के मुताबिक़ यह वीडियो बेलगावी जिले के तिलकवाड़ी पुलिस थाने का बताया जा रहा है। यहां मतगणना केंद्र के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस दौरान यहां उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि जब कांग्रेस की जीत शुरू हुई तो समर्थकों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया, इस दौरान कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद, हिंदू संगठनों के सदस्यों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के बाहर धरना दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

