US Plane Crash: रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर हुआ विमान हादसा दुखद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: राष्ट्रपति ट्रंप

Date:

अमेरिका विमान हादसे में 19 की मौत, 64 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

वाशिंगटन, 30 जनवरी: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास हुए विमान हादसे पर दुख जताया है।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने बयान कहा, “मुझे रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई भीषण दुर्घटना के बारे में अवगत करा दिया गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

इसके अलावा, उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे लोगों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि हदासे के बाद स्थिति को सामान्य करने में जुटे सभी लोगों का धन्यवाद।

राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने पूरी स्थिति पर नजर बनाकर रखी है, जैसे ही मुझे इस संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी मिलेगी, तो मैं निश्चित तौर पर उसे आपके बीच साझा करूंगा।

बता दें कि अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास एक यात्री विमान हेलीकॉप्टर से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। इस विमान में 60 यात्री सवार थे। यह विमान कंसास सिटी से वाशिंगटन जा रहा था। इस दौरान यह हेलीकॉप्टर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ विमान में 60 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे। वाशिंगटन डीसी फायर सर्विसेज के मुताबिक, यह घटना बुधवार शाम को हुई। इस हादसे के बाद कई उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं। विमान और हेलीकॉप्टर के बीच हुई टक्कर की वजह से यह हादसा हो गया। पोटोमैक नदी में विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। इसके बाद नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन का कार्य जारी है।

विमान हादसे के बारे में सूचना मिलने के बाद आपातकालीन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया। विमान को वॉशिंगटन के रोनाल्ड रिगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करनी थी। लेकिन, इस हादसे की वजह से नदी में इसकी लैंडिंग कराई गई।

कंसास के सीनेटर जेरी मॉर्गन ने कहा कि यात्री विमान कंसास से वाशिंगटन डीसी एयरपोर्ट पर आ रहा था। मैं अधिकारियों के संपर्क में हूं। कृपया सभी के लिए प्रार्थना करने में मेरा साथ दें।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...