Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
रामपुर जिला प्रशासन ने आज नकली शराब और जहरीली शराब के खिलाफ एक अभियान चलाया।
इस संयुक्त अभियान में डीएम, एसपी दोनों ने आबकारी अधिकारी को साथ लेकर शराब की दुकानों का निरीक्षण किया कि कहीं कोई जहरीली या शराब नकली शराब तो नहीं बेची जा रही है, या एमआरपी से ज्यादा रेट नहीं लिए जा रहे हैं।
इसी को लेकर रामपुर के कई शराब की दुकानों पर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही की और सभी दुकानों का स्टॉक भी चेक किया।
पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा अभियान
आज पूरे उत्तर प्रदेश में इसतरह का अभियान चलाया गया और यह अभियान अगले 15 दिन तक लगातार जारी रहेगा।

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया,”अभियान पूरे यूपी में चलाया जा रहा है। कुछ डिस्ट्रिक्ट में जहरीली शराब से मौतों की खबरें आ रही हैं। इसी क्रम में हमें निर्देश मिला है तो आज हम संयुक्त टीम ने मिलकर रामपुर की शराब की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। हम लोग स्टॉक भी चेक कर रहे हैं कोई इलीगल सेल तो नहीं हो रही है। कोई जहरीली शराब या नकली शराब तो नहीं बेची जा रही है। एसपी ने कहा वैसे तो यह अभियान अगले 15 दिन का है लेकिन आज स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया गया..
- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar
- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues
- ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर शिवराज का सवाल— “आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?”
- जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने सरकार से टकराव छोड़ बातचीत अपनाने की मांग की; SIR, इबादतगाहों की सुरक्षा और असहमति पर चिंता जताई
- रामपुर: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
