Globaltoday.in|गुलरेज़ खान | बरेली
आज दिनांक 13.5.2020 बुधवार को इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल (आई.एम.सी) के मुखिया हज़रत मौलाना तौकिर रज़ा खान(Maulana Tauqeer Raza Khan) साहब के निर्देश पर टीम आई.एम.सी ने दूरदराज़ का पैदल सफर कर रहे मज़दूर व काम से रोजी रोटी की तलाश मे अपने घर जाने के लिये अपनी जानों की परवाह किये बगैर लोगो को रासते में हो रही दुश्वारियों को कुछ देखते हुऐ खाने के पैकेट, कुछ पैसे, पानी की बोतल और एक एनर्जिक र्डिन्क की बोतल के साथ फतेहगजं पश्चिम से फतेहगजं पूर्वि तक डी.आई.जी मोहदय और एसएसपी मोहदय से तीन गाड़ियों की पर्मिशन लेकर सम्मबन्धित थाना पुलिस की मौजूदगी मे एक बार फिर सभी लोगो के खाने पीने की व्यवस्था की.

इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल (आई.एम.सी) टीम के मेंबर्स,” रास्ते में जा रहे भूखे एवं प्यासे लोगो को खाने की किट व बच्चो का समान दिया तो एक अजीब सी खुशी का एहसास हुआ” और बिना भेदभाव के लोगो को टीम आई.एम.सी ने उनका हाल जाना।
बहुत सारे प्रवासी मज़दूर (Migrant Labour) जो काफी दूर से पैदल चल कर आ रहे थे और उन्होंने अपने पैरो मे छाले दिखाये तो आई.एम.सी टीम के लोगों ने पूरी कोशिश के साथ रोड पर चल रही कुछ सरकारी बसो व निजी गाड़ियों को रोक रोक कर उनसे विनती कर, इन्सानियत का वासता देकर मज़दूरों को गाड़ियों में बिठवाया।

आई.एम.सी टीम के लोगों ने कहा कि हमने तो सिर्फ अपना फर्ज़ निभाने की कोशिश की है और आगे भी इन्सानियत के लिये जो भी हो सकता है इंशा अल्लाह ज़रुर किया जयेगा।
मौलाना तौक़ीर रज़ा साहब ने डी.आई.जी साहब का इस नेक काम मे पूरा साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया।
इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल (आई.एम.सी) के मेंबर्स में मुख्य रुप से डा.नफीस खान, मौ नदीम खान, अफ़ज़ाल बैग, उवैस खान, रिज़वान बरकाती, आसिम, फरहान खान, इरफ़ान,बाबू भाई, मुन्ना आदि लोग शामिल रहे.
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union
