हाथरस मामला : पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे मौलाना तौक़ीर रज़ा को पुलिस ने रोका

Date:

Globaltoday.in| बरेली | गुलरेज़ खान

बरेली से हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौक़ीर रज़ा और उनके समर्थकों का काफिला बरेली पुलिस ने उस समय रोक लिया जब मौलाना अपने समर्थकों के साथ हाथरस जाने की कोशिश कर रहे थे।

बरेली पुलिस ने मौलाना तौक़ीर रज़ा (Maulana Tauqeer Raza Khan) को बिहारीपुर चौकी के पास रोक लिया और बिहारीपुर चौकी में ही बैठा लिया।

मौलाना तौक़ीर रज़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

मौलाना ने डीएम हाथरस के साथ ही एसएसपी पर भी मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की।

उधर प्रशासन ने धारा 144 का हवाला देते हुए मौलाना के रोकने की बात कही है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...

बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

साइबर पुलिस की कार्रवाई: 10,300 रुपये नकद, छह मोबाइल,...