Globaltoday.in | मुजम्मिल दानिश | सम्भल
- रूस से छुट्टी पर आया था 3 महीने पहले छात्र
- पिता ने 3 बीघा जमीन बेचकर कर एमबीबीएस में कराया था
- दाखला शहर का होनहार छात्र की मौत पर सबकी आंखें नम
सम्भल में तीन महीने पहले रूस से छुट्टी पर आए एमबीबीएस के एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि 3 साल पहले मृतक छात्र के पिता ने अपनी करीब तीन बीघे जमीन बेच कर बेटे को डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए रूस में एडमिशन कराया था।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैफ खान सराय निवासी मेहंदी हसन ने तीन साल पहले अपने बेटे अदील मेहंदी को डॉक्टर बनाने का सपना देखा, लेकिन आर्थिक हालात इतने सही नहीं थे।
लेकिन पिता मेहंदी हसन बेटे अदील मेहंदी को डॉक्टर बना देखना चाहते थे। मेहंदी हसन ने बेटे को डॉक्टर बनाने के लिए अपनी तीन बीघे जमीन बेच डाली और बेटे आदिल का रूस में एमबीबीएस में एडमिशन कराया।
ये भी पढ़ें :-
मेहंदी हसन ने बताया कि उनका बेटा 3 महीने पहले छुट्टी लेकर घर लौटा था। आज वह घर में सो रहा था, जब आँख खुली तो वह उठकर कूलर को हटाने लगा। इसी बीच कूलर में करंट आ गया जिसने आदिल को अपनी चपेट में ले लिया और आदिल की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
एमबीबीएस छात्र आदिल की करंट लगने से मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। परिजन आनन-फानन में छात्र को निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने आदिल को मृत घोषित कर दिया।
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

- मुंबई: चाय के बहाने थाने ले जाने का आरोप, अभिजीत दिपके ने लगाया पुलिस पर गंभीर इल्जाम

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

