रामपुर: विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रामपुर की उपस्थिति में जीरो पॉवर्टी एवं उत्तर प्रदेश महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जीरो पॉवर्टी मिशन के अंतर्गत आने वाले सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि वे अपनी योजनाओं के तहत चिन्हित लाभार्थियों को लाभान्वित करें। संबंधित अधिकारियों को राज्य स्तर के डेटा से जनपद के लाभार्थियों की सूची का मिलान करने के भी निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को आदेश दिया कि रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। समिति के सभी सदस्यों से लंबित मामलों के शीघ्र समाधान, लाभार्थियों के खातों के सत्यापन और समयबद्ध लाभ वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 से संबंधित टी-शर्ट का अनावरण भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 9 अक्टूबर 2025 से दो माह की अवधि के लिए यह राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत जनपद में प्रतिदिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य युवाओं को तंबाकू सेवन से दूर रखना है।
- जौहर यूनिवर्सिटी के संरक्षण और सोनम वांगचुक के समर्थन में AAP का सामूहिक उपवास

- जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को न तोड़ा जाए: मुस्तफा हुसैन

- ‘तनखइया’ टिप्पणी मामला: आजम खान को बड़ा झटका, सेशन कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा; अब हाई कोर्ट जाने की तैयारी

- रामपुर में बड़ा फेरबदल: आईपीएस अनिल कुमार बने नए पुलिस कप्तान, सोमेंद्र मीना का ट्रांसफर

- तालीमी इदारों को निशाना बनाना देश के मुस्तकबिल के साथ नाइंसाफी: फैसल खान लाला

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी के 38 अवैध भवनों को ढहाने का आदेश, नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

- Rampur News: सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन

- मुख्यमंत्री के आगमन से पहले रामपुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, कमिश्नर और डीआईजी ने किया निरीक्षण

- फिर बढ़ीं आज़म खान की मुश्किलें: जौहर ट्रस्ट को आयकर विभाग का नोटिस, सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप

