चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा।
इसरो(ISRO) के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार वह पल आ ही गया जब चंद्रयान-3 चांद की ओर उड़ान भर देगा। यह पल भारत के लिए होगा, जब चंद्रयान-3 चांद पर जाएगा।
इसरो(ISRO) की ओर से जानकारी दी गई है कि चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा।
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को इसरो के ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। इसके साथ ही दूरदर्शन पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।
इसरो के पूर्व निदेशक के सिवन ने एएनआई को बताया कि मिशन चंद्रयान-3 की सफलता से भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान जैसे कार्यक्रमों का मनोबल बढ़ेगा। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि चंद्रयान-3 चांद की सतह पर 23 अगस्त को लैंडिंग कर सकता है।
इसरो के वैज्ञानिकों को पूरी उम्मीद है कि चंद्रयान-3 को इस बार पूरी सफलता मिलेगी। चंद्रयान-3 मिशन को सफलता मिल जाती है तो अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा, जिसने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की महारत हासिल की है। ‘चंद्रयान-3’ के प्रक्षेपण के लिए गुरुवार को ही 25.30 घंटे की उलटी गिनती शुरू हो गई है और वो पल जल्द ही आने वाला है, जब चंद्रयान-3 चांद की ओर रुख करेगा।
- मैनपुरी में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, 5 माह की गर्भवती होने पर खुला मामला; जांच में जुटी पुलिस

- ईरान मुद्दे पर ट्रंप जल्द लेंगे फैसला, बोले- परमाणु हथियार हासिल करने की योजना लगभग छोड़ी

- केरल सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच का दिया आदेश

- फ्रांस में छात्र आंदोलन हिंसक, 5,000 गिरफ्तार; पेरिस पुलिस प्रमुख ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues

