लखनऊ: श्री प्रमोद तिवारी, सांसद, उप नेता राज्य सभा, एवं सदस्य, केन्द्रीय कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी, ने कहा है कि मोदी सरकार मंहगाई पर नियंत्रण लगाने में पूरी तरह असफल हो गयी है। उन्होनें महाराष्ट्र में ताजा राजनैतिक घटनाचक्र पर भाजपा गठबंधन की राज्य सरकार में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर मची रार पर भी तंज कसा है।
श्री तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा देश की अर्थव्यवस्था पर लगातार चोट पहुंचायी जा रही है। परिणाम स्वरूप महंगाई अनियंत्रित हो गयी है खाद्यान्न सहित आवष्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहासा वृृद्धि हो रही है जिसका खामियाजा आम आदमी तथा मध्यम वर्ग को भुगतना पड़ रहा है।
किसान तथा व्यापारी दोनों परेशान
श्री तिवारी ने कहा कि पेट्रोल तथा रसोई गैस की कीमत भाजपा सरकार मे थम नहीं रही है, और अब इस समय सब्जियों तथा दाल सहित खाने पीने की वस्तुओं की कीमतें में तेजी से उछाल आ रहा हैं। सब्ज़ियों में मंहगाई का औसत दोगुना से अधिक फीसदी आ पहुंचा है। दाल की कीमत में भी उछाल ग्यारह फीसदी से अधिक हो चुकी है। बाजार के लडखडाने से किसान तथा व्यापारी दोनों परेशान हैं। उन्होनें कहा कि सरकार खेल के क्षेत्र में भी घुड़दौड़ तक में जीएसटी का जोखिम ले आयी है।
सत्ता के लिए साझेदारी
श्री तिवारी ने भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जनता की तकलीफ दूर करने की जगह मोदी सरकार महाराष्ट्र में सत्ता की साझेदारी को कलंकित होने से भी परहेज नही कर रही है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने भोपाल में कुछ दिनों पूर्व बयान दिया था कि विपक्षी गठबंधन के तहत महाराष्ट्र में सत्तर हजार करोड़ के लुटेरों को वह जेल भेजेगी। किन्तु इसके विपरीत सत्ता के लिए साझेदारी के नाम पर वही सत्तर हजार करोड़ के लुटेरे महाराष्ट्र में मंत्री बना दिये गये।
श्री तिवारी ने कहा कि महाराष्ट्र में अब मंत्रिपरिषद में विभागों के बंटवारे के लिए अंदरूनी रार सतह पर आ चुकी है। उन्होंने सवाल किया कि क्या महत्वपूर्ण विभागों के लिए मंत्रिमण्डल में यह कलह लूट का लाइसेन्स देने का लोकतंत्र को कलंकित एक और इतिहास लिखा जा रहा है ? उन्होने कहा कि लोकतंत्र में मोदी सरकार की सह पर सत्ता के लिए भ्रष्टाचार का यह वीभत्स स्वरूप अक्षम्य अपराध है।
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

