आज दिन में सम्भल पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग की।
उत्तर प्रदेश /सम्भल : यूपी के जनपद संभल के नखासा थाना इलाके में आज दिन में ही बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी.
यह मुठभेड़ संभल-जोया मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों को रोकने पर बाईपास रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई।

मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश और एक सिपाही गोली लगने से घायल हुये हैं।
मुठभेड़ की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ आधा दर्जन थानों के पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और फरार बदमाश की तलाश में जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
दरअसल नखास थाना पुलिस संभल जोया मार्ग पर दिन में ही वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच वाहन चेकिंग के दौरान बाईपास के पास बाइक सवार दो युवकों को रोकने पर दोनों युवकों ने पुलिस पर फायरिंग की और बाईपास रोड पर बाइक दौड़ा दी।
पुलिस ने बदमाशों के होने की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी और बाईपास रोड पर बदमाशों की बाइक का पीछा शुरू कर दिया इसके बाद कुछ ही दूरी पर जाकर बदमाश बाइक छोड़कर खेतों में घुस गए, जिसके बाद पुलिस ने खेत को घेर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ कई थानों के पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उसके बाद बदमाशों को ललकारा तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू करदी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।
पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई जहां मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया वहीं दूसरी तरफ बदमाशों की फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुआ।
पुलिस ने घायल हालत में बदमाश को गिरफ्तार कर घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया यही।
इसी बीच दूसरे बदमाश मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे एएसपी और सीओ ने फरार बदमाश की तलाश में जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू करा दिया, जहां पुलिस खेतों में बदमाश की तलाश में कांबिंग कर रही है।
गिरफ्तार किए गए बदमाश के बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि नखासा थाना पुलिस जोया रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों को रोकने पर पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद बदमाशों और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है और गिरफ्तार किए गए बदमाश का नाम दानिश है जिस पर संभल मुरादाबाद जिले में मिलाकर 2 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल घायल सिपाही और बदमाश का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है इसके बाद से एक मोटरसाइकिल और तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
