संभल(मुज़म्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में निकलने वाली कल्कि शोभा यात्रा को देखते हुए सुरक्षा और किसी भी विवाद से बचने के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पहली बार शोभायात्रा मार्ग की दर्जनों मस्जिदों को तिरपाल से ढकवा दिया है।
स्थानीय लोगो का कहना है कि ये पहली बार हुआ है जब कल्कि शोभायात्रा को देखते हुए मस्जिदों को कवर किया गया हो।
कुछ बुजुर्ग मुस्लिम का कहना है कि शोभायात्रा के दौरान रंग और गुलाल उड़ाया जाता है, ये रंग मस्जिदों की दीवारों पर न पड़े , इसलिए एहतियातन मस्जिदों को ढका गया है।
स्थानीय मुसलामानों ने प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए प्रशासन ने यह अच्छा काम किया है। हालांकि किछ लोगों ने इसे एक नई परंपरा की शुरुवात होना भी बताया है।
दरअसल विगत होली के त्यौहार को देखते हुए भी संभल में लगभग सभी मस्जिदों को ढका गया था, इस शोभायात्रा यात्रा को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल भी यात्रा मार्ग पर लगाया गया है।
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

