अपना प्यार पाने के लिए सात समंदर पार कर एक लड़की उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर आ गयी। दोनों की प्रेम कहानी दो साल पहले साउथ कोरिया (South Korea) में शुरू हुई थी।
लखनऊ/शाहजहांपुर: कहा जाता है कि प्यार करने की कोई उम्र, कोई सीमा नहीं होती। पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर, भारत से गयी अंजू और दीपिका इसकी ताज़ा मिसाल हैं।
बीते दिनों पडोसी देश पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन के साथ रहने के लिए भारत आ गयी थी। अब इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। अपने प्यार को पाने के लिए साउथ कोरिया की एक लड़की यूपी के शाहजहांपुर पहुंच गई। यहां आकर उसने प्रेमी सुखजीत सिंह के साथ सिख रीति-रिवाज से शादी भी रचाई।
किम बोह नी और सुखजीत सिंह दोनों के बीच दो साल पहले साउथ कोरिया के एक रेस्टोरेंट में हुई मुलाक़ात प्यार में बदल गयी और प्यार का यह सिलसिला आज शादी तक पहुंच गया। फिलहाल, शाहजहांपुर में इस शादी की खूब चर्चा है।
कैसे हुई मुलाक़ात
कहबरों के मुताबिक शाहजहांपुर में पुवायां तहसील के उदना गांव के रहने वाले सुखजीत सिंह 6 साल पहले साउथ कोरिया में नौकरी करने गए थे। वहां सुखजीत बुसान शहर के एक कॉफी रेस्टोरेंट में काम करते थे। इसी रेस्टोरेंट में 23 साल की किम बोह नी भी नौकरी करती थीं। दोनों के बीच प्यार हो गया। साउथ कोरिया की यह लड़की सुखजीत को बेइंतहा प्यार करने लगी। इसी बीच छह महीने के लिए सुखजीत भारत अपने घर आए थे। किम बोह नी जब सुखजीत से दूर नहीं रह पाईं तो वे भी भारत आ गईं और शाहजहांपुर सुखजीत के घर पहुंच गईं।
किम बोह नी को अपने घर पर देखकर सुखजीत की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दो दिन पहले सुखजीत सिंह ने अपनी कोरियाई प्रेमिका से सिख रीति-रिवाज के साथ गुरुद्वारे में धूमधाम से शादी कर ली।
किम अब सुखजीत के घर पर रह रही हैं। शादी के बाद दोनों बेहद खुश हैं। परिवार वाले भी साउथ कोरियन बहू पाकर खुश हैं। सुखजीत सिंह का कहना है कि अब वो किम बोह नी के साथ साउथ कोरिया में ही बसना चाहते हैं।
- हरियाणा दिवस पर मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन; 285 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं

- ईरान-अमेरिका समझौते की बढ़ी उम्मीदें: तेहरान पहुंचे कतर के मध्यस्थ, अब्बास अराकची से करेंगे मुलाकात

- दिवाली से पहले घुटने लगा दिल्ली-NCR का दम: AQI 334 पहुंचा, GRAP-2 लागू; जानें किन नियमों पर बढ़ी सख्ती

- मौलाना जर्जिस अंसारी के फिलिस्तीन वाले बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तीखी प्रतिक्रिया

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अनूठी पहल: रोशनी के पर्व दीपावली पर बुजुर्गों के मजारों और इबादतगाहों पर जशने-चिरागां की अपील

- आजम खान के घर पर खुशी और गम का एक साथ माहौल, अब्दुल्ला की रिहाई पर जश्न लेकिन आजम की हिरासत ने बिगाड़ा मूड

