सांसद दानिश अली ने एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र का किया उद्घाटन

Date:

उत्तर प्रदेश/अमरोहा: बसपा नेता व अमरोहा -गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के सांसद कुंवर दानिश अली ने आज अपने लोकसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान विकास खंड सिंभावली की ग्राम पंचायत सरूरपुर में एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन केन्द्र (Integrated Solid Waste Management Center) हापुड़ का उद्घाटन किया।

इस दौरान सांसद दानिश अली के गांव में पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एवं ग्राम प्रधान ने उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में सांसद कुंवर दानिश अली ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके गांव को स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण देने के लिए यहां पर एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन केन्द्र बनाया गया है ताकि आपका गांव स्वच्छ और यहां के लोग स्वच्छ वातावरण में सांस ले सके।

उन्होंने कहा कि आशा है इसका लाभ आप सभी उठाएंगे एवं वातावरण को स्वच्छ रखने में अपने आप को सक्षम बनाएंगे।

इसके बाद सांसद कुंवर दानिश अली क्षेत्र में पूर्व से निर्धारित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए और लोगों से मिले।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...