Globaltoday.in | राहेला अब्बास| अमरोहा
बसपा एमपी(MP) कुंवर दानिश अली (Danish Ali) द्वारा कोरोना संकट में शुरू किये मिशन ‘कोई भूखा न सोये’ के तहत सूखे राशन बाँटने का सिलसिला Lockdown 3.0 में भी जारी है जिसके तहत राशन वितरण का सिलसिला आज हापुड़ ज़िले के गढ़मुक्तेश्वर में पहुँचा।
इस से पहले धनौरा, नौगाँव, उझारी, गजरौला और हसनपुर में दानिश अली के वोलंटियर्स सूखा राशन ज़रूरतमंदों तक पहुँचा चुके हैं और यह सिलसिला लगातार चल रहा है।
ग़ौरतलब है कि दानिश अली (Danish Ali) द्वारा सूखे राशन बाँटने का काम तो चल ही रहा है वहीं अमरोहा में रसोई के माध्यम से ज़रूरतमंदों को खाने के पैकेटस भी लगातार पहुँचाए जा रहे हैं.
Lockdown 3.0 के चलते कड़ी धूप और और रोज़े की हालत में उनके वोलंटियर्स इलाक़े के ज़रूरत मंदों को जिस तरह मदद पहुंचा रहे हैं वो क़ाबिले तारीफ़ है।
एमपी दानिश अली (Danish Ali) ने राशन को बाँटने में सहयोग करने वाले गढ़मुक्तेश्वर के तमाम साथियों का दिल से धन्यवाद देते हुए कहा,” आपकी सेवा मेरी ज़िम्मेदारी है, जैसे आज मैं अमरोहा लोकसभा वालों के लिए खड़ा हूँ वैसे ही आगे भी खड़ा रहूँगा।
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

