Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर(Rampur) में कल हुई युवक की हत्या के दो मुख्य आरोपियों को आज रामपुर पुलिस (Rampur Police) ने गिरफ़्तार कर लिया।
कल एक मामूली से विवाद पर पड़ोसी ने पड़ोसी युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था.
पुलिस ने आज दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इनके क़ब्ज़े से चाकू और पाटल भी बरामद किया है जिससे उन्होंने युवक की हत्या की थी. दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
क्या था मामला ?
जनपद रामपुर(Rampur) के थाना अजीम नगर के रतनपुरा शुमाली गांव में जमील अहमद और मसीता नाम के दो व्यक्ति आपस में पड़ोसी थे. इन दोनों व्यक्तियों का मकानों के निर्माण का कार्य चल रहा था, जिसमें 2 दिन पहले हुई बारिश से रेता बहकर दूसरे पड़ोसी की नाली में जाकर रुक गया. जिसको लेकर इन लोगों का विवाद हो गया. इसी विवाद के चलते मसीता के बेटे ने जमील के बेटे मुजम्मिल की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी और हत्या कर सभी लोग फरार हो गए थे.
बरहाल इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ थाना अजीम नगर में नामज़द मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें आज दो अभियुक्तों को सलीम और मकबूल को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
इस मामले पर सीओ ब्रह्मपाल सिंह ने ग्लोबलटुडे (Globaltoday) को बताया,”थाना अज़ीम नगर के रतनपुरा शुमाली गांव में पानी के विवाद को लेकर मुजम्मिल नाम के एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी, जिसमें चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था. उसमें से दो मुख्य आरोपी सलीम और मकबूल को आज गिरफ्तार कर लिया है. जिनके कब्जे से छुरी और पाटल बरामद कर लिया गया है इस मामले के दो आरोपी अभी शेष है जिन को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है.
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

