नई दिल्ली, 25 अक्तूबर, 2022: सुश्री सिंथिया मेककेफरी ने आज भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा से मुलाकात की और भारत में यूनिसेफ प्रतिनिधि के तौर पर अपने प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए।
सुश्री मेककेफरी ने यूनिसेफ मुख्यालय में नेतृत्व की कई भूमिकाओं में काम किया है। उन्हें 25 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने निदेशक, नवोन्मेष कार्यालय, निदेशक और कार्यकारी निदेशक के कार्यालय में निदेशक व स्टाफ प्रमुख के तौर पर काम किया है। भारत से पहले वह चीन में यूनिसेफ प्रतिनिधि थीं।
भारत में यूनिसेफ प्रतिनिधि के तौर पर सुश्री मेककेफरी यूनिसेफ इंडिया कंट्री के कार्यक्रमों को नेतृत्व और रणनीतिक निर्देश देंगी, ताकि बच्चों के लिए परिणाम हासिल किए जाएं, जैसा कि भारत ने पिछले दशकों में बच्चों, युवाओं और महिलाओं से जुड़ें कार्यक्रमों में ठोस प्रगति की है। यह टिप्पणी करते हुए सुश्री मेककेफरी ने कहा-‘ मैं भारत सरकार के साथ यूनिसेफ की सशक्त भागीदारी की कोशिश करुंगी और इसके साथ ही पूरे भारत में प्रत्येक बच्चे के अधिकारों के विकास के लिए काम करूंगी।
सुश्री मेककेफरी, 2001 में एक वरिष्ठ कार्यक्रम सलाहकार के तौर पर यूनिसेफ से जुड़ीं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की बच्चों की एजेंसी और अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड की सरकारों के बीच संबंधों को मजबूत करने के प्रयास किए। बाद में, उन्होंने यूनिसेफ के लिए, यू.एस. फंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के तौर पर काम किया। इस भूमिका में उन्होंने विश्वभर में एजेंसी के काम के लिए समर्थन हासिल किया। उन्होंने विश्व बैंक में यू.एस. कार्यकारी निदेशक के कार्यालय में काम किया, जहां उन्होंने अफ्रीका, कर्ज राहत, स्वास्थ्य, शिक्षा और संघर्ष- बाद आदि से जुड़े मुददों पर समन्वय का काम किया।
अमरीका की नागरिक सुश्री मेककेफरीने टेक्सास विश्वविद्यालय के एलबीजे स्कूल से पब्लिक पाॅलिसी में मास्टर डिग्री हासिल की है। और उन्होंने वेन्डरबिल्ट विश्वविद्यालय से बेचलर ऑफ आर्ट की डिग्री हासिल की है, उन्होंने इंटरनेशनल रेस्क्यू कमेटी के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय विकास करिअर की शुरूआत की।
यूनिसेफ के बारे में
यूनिसेफ(UNICEF) विश्व की सबसे मुश्किल जगहों में से कुछ जगहों पर, विश्व के सबसे वंचित बच्चों तक पहुंचने के लिए काम करता है। 190 से अधिक देशों व क्षेत्रों में, हम प्रत्येक बच्चे के लिए काम करते हैं, हर जगह ,हर एक के लिए एक बेहतर विष्व बनाने के लिए काम करते हैं।
यूनिसेफ इंडिया भारत में सभी लड़कियों और लड़कों के लिए स्वास्थ्य, पोषण, पानी और सेनिटेशन, शिक्षा और बाल संरक्षण संबंधी चलाए जा रहे कार्यक्रमों को जारी रखने व उनके विस्तार के लिए बिजेनसस व निजी तौर पर मिलने वाले दान पर निर्भर है।
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

