ब्रिटेन में राजनीतिक तौर पर ऐतिहासिक घटना के तहत एशियाई मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak)नए प्रधानमंत्री चुन लिए गए हैं। तीन महीने के अंतराल में सुनक देश के तीसरे प्रधानमंत्री होंगे। वे लिज ट्रस की जगह लेंगे जिन्होंने पिछले सप्ताह अपने चुनावी वादे पूरे न करने के कारण इस्तीफा दे दिया था।
एशियाई मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने पेनी मोरडॉन्ट को पीछे छोड़कर कंजर्वेटिव पार्टी के प्रधानमंत्री पद का चुनाव जीत लिया और वे ब्रिटेन के पहले एशियाई मूल के प्रधानमंत्री बन गए हैं।
सुनक को 180 से ज्यादा सांसदों का समर्थन हासिल था जिसके बाद पेनी मोरडॉन्ट ने अपना नाम वापस ले लिया था। बताया जा रहा है कि सुनक 28 अक्टूबर को शपथ लेंगे।
बतादें कि लिज ट्रस ने 45 दिनों तक प्रधानमंत्री रहने के बाद इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कंजर्वेटिव पार्टी में फिर से चुनाव हुआ था। इस चुनाव में ऋषि सुनक शुरुआत से ही एक मजबूत दावेदार के तौर पर सामने आए थे।
ऋषि सुनक को बढ़त मिलने के बाद बोरिस जॉनसन ने भी खुद को पीएम की दौड़ से बाहर कर लिया था और इसके बाद लगभग तय हो गया था कि सुनक ही प्रधानमंत्री बनेंगे।
कौन हैं ऋषि सुनक ?
ऋषि सुनक (Rishi Sunak) के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों ही मुल्क के लोग खुश हैं। भारतीय लोग सुनक को हिन्दुस्तानी मूल का बता रहे हैं जब्कि पाकिस्तानी न्यूज़ पोर्टल जिओ न्यूज़ का दावा है कि सुनक पाकिस्तानी प्रान्त से ताल्लुक़ रखते हैं।
जिओ न्यूज़ में छपी खबर के मुताबिक़ ऋषि सुनक (Rishi Sunak) के पूर्वज पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला शहर के थे, उनके दादा रामदास सुनक 1935 में गुजरांवाला से नैरोबी चले गए थे जबकि दादी सहग रानी भी गुजरांवाला की थीं।
ऋषि सुनक के पिता यशवीर सुनक 60 के दशक में नैरोबी से यूके चले गए, जहां ऋषि सुनक (Rishi Sunak) का जन्म हुआ।
इसके अलावा ऋषि सुनक (Rishi Sunak) की पत्नी अक्षिता मूर्ति एक भारतीय नागरिक हैं और उन्हें सबसे अमीर महिलाओं में माना जाता है। अक्षिता मूर्ति बेंगलुरु में रहने वाले इंफोसिस के संस्थापक एन. आर. नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की बेटी हैं।
नारायण मूर्ति ने अपने दामाद ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनाए जाने पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”हमें उन पर गर्व है और हम उनकी सफलता की कामना करते हैं।” मूर्ति ने पीटीआई को ईमेल के माध्यम से दी गई अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, ”ऋषि को बधाई। हमें उन पर गर्व है और हम उनकी सफलता की कामना करते हैं।” उन्होंने कहा, ”हमें विश्वास है कि वह ब्रिटेन के लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।”
ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने ऑक्सफोर्ड से स्नातक किया है और एक निवेश बैंक में भी काम किया है।
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

