पटना, 24 अक्टूबर: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज बिहार चुनावी सभा में कहा कि देश में अमन-शांति बनाए रखने के लिए महागठबंधन सरकार जरूरी है। उन्होंने खुद चुनाव नहीं लड़ने का फैसला करते हुए महागठबंधन के 243 उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने का निर्णय लिया है।
मुकेश सहनी ने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जो बोलते हैं, उसे कभी पूरा नहीं करते और जो करते हैं, उसके बारे में कभी नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्तमान में अस्वस्थ हैं और बिहार का भविष्य अस्वस्थ मुख्यमंत्री के हाथ में नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आजाद भारत में पहली बार मल्लाह समुदाय के बेटे को उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएं, जिससे हर घर में सरकारी नौकरी मिलेगी।मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार को अब ऑरिजनल मुख्यमंत्री चाहिए, डुप्लीकेट नहीं। उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की मांग की।
- बिहार छात्र आंदोलन: 694 लोग हिरासत में, दो वरिष्ठ अधिकारियों सहित 91 पुलिसकर्मी घायल

- कटिहार के लाल नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी बने बिहार सरकार में अपर सचिव, सीमांचल और सुरजापुरी समाज में जश्न

- हाईकोर्ट जॉब्स: पटना हाईकोर्ट में जिला जज के 8 पद, 15 मई तक आवेदन का मौका

- नालंदा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल 2026: राजनीतिक विश्लेषक आलोक वत्स को बतौर मुख्य वक्ता मिला निमंत्रण

- मनरेगा पर चोट ग्रामीण भारत पर हमला है: सनोवर आलम

- बिहार विधानसभा चुनाव: एनडीए ने दो-तिहाई बहुमत के साथ दर्ज की शानदार जीत, महागठबंधन को करारी शिकस्त

