रामपुर में नगर पालिका की लापरवाही से नाले में गिरे आसरा कॉलोनी, नालापार निवासी गरीब मज़दूर आरिफ खान से ज़िला अस्पताल मिलने पहुंचे मामून शाह खान
कांग्रेस के नगर पालिका चेयरमैन प्रतियाशी मामून शाह खान ने नाले में गिरे ग़रीब मज़दूर से अस्पताल आकर मुलाक़ात की और मज़दूर आरिफ खान उनका हाल जाना।
नाले में गिरे मज़दूर से मुलाक़ात के बाद मॉमून शाह ने कहा कि पूरे रामपुर शहर में जगह जगह नाले खुले हुए हैं। आसरा कॉलोनी के बाहर खुले हुए नाले हैं जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके लिए कई बार नगर पालिका से मांग कि जा चुकी है कि नालों के ढक्कन लगाए जाएँ लेकिन ढक्कन नहीं लगाए गए हैं जिसकी वजह से कभी भी और ज़्यादा बड़ा हादसा हो सकता है और इसकी ज़िम्मेदार केवल नगर पालिका होंगी।
मामून शाह खान ने कहा कि नगर पालिका चेयरपर्सन ने शहर को बर्बाद कर दिया है, सिर्फ अपना और अपने लोगो को फ़ायदा पुहचाया है, शहर को खंडर बना दिया है, नाले खुले पड़े हैं, पूरे शहर में गड्डे ही गड्डे हैं, कोई गली ऐसी नहीं जहाँ गड्डे न हों, जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, पूरा शहर कुड़े का ढेर बना हुआ है। नगर पालिका चेयरपर्सन ने शहर मे कोई विकास नहीं कराया है, नगर चेयरपर्सन ने नगर पालिका को लूटा है, नगर पालिका को बर्बाद कर दिया है, जिसकी वजह से फरार है।
मामून शाह ने मांग की कि नगर पालिका चेयरपर्सन को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस के ज़िला महासचिव सय्यद फैसल हसन, एजाज़ खान एडवोकेट, मुनीर हसन, फैज़ मियां मौजूद रहे।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

