UP Election: सम्भल ज़िले की चारों विधानसभाओं के सपा,बसपा,भजपा और आप प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

Date:

Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल

उत्तर प्रदेश के सम्भल(Sambhal) ज़िले की चारों विधानसभाओं से अलग-अलग पार्टियों के प्रत्याशी नामांकन कराने के लिए बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। जहां सम्भल विधानसभा से बसपा और भाजपा, असमोली विधानसभा से बसपा और आम आदमी पार्टी, चंदौसी विधानसभा से बसपा, सपा व आप प्रत्याशी और गुन्नौर विधानसभा से भाजपा व बसपा प्रत्याशी ने पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।

सभी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे

दरअसल सम्भल जिले में दूसरे चरण की 14 फरवरी को मतदान होना है। इससे पहले बृहस्पतिवार को सम्भल की चारों विधानसभाओं असमोली, सम्भल, गुन्नौर और चंदौसी से सभी राजनीतिक पार्टियों के ज्यादातर प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के लिए बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां संभल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंघल और बसपा प्रत्याशी हाजी शकील अहमद कुरेशी, आप पार्टी के काशिफ खान ने और असमोली विधानसभा से बसपा प्रत्याशी हाजी रफत उल्लाह उर्फ नेता छेदा व आप प्रत्याशी ने, गुन्नौर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजीत कुमार राजू यादव व बसपा प्रत्याशी फिरोज खान और चंदौसी विधानसभा से सपा प्रत्याशी विमलेश कुमारी एडवोकेट और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सचिन कुमार एडवोकेट ने नामांकन दाखिल किया। वहीं इसी के साथ कई निर्दलीय प्रत्याशी भी नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट पर पहुंचे।

विधानसभा वार बनाए गए नामांकन कक्ष पर भारी पुलिस बल तैनात

सम्भल जिले के बहजोई कलेक्ट्रेट परिसर में जिले की चारों विधानसभा प्रत्याशियों के लिए विधानसभा वार नामांकन कक्ष बनाए गए हैं। जहां चारों विधानसभाओं के नामांकन कक्ष के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसी के साथ नामांकन कक्ष के अलावा कलेक्ट्रेट परिसर के प्रवेश द्वार पर भी बैरिकेडिंग की गई थी और पुलिस कर्मी तैनात रहे।

इसी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल और अपर जिला अधिकारी कमलेश अवस्थी भी नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुंचे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...