बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के डिबडिबा कॉलोनी में 10 अक्टूबर की रात पति पत्नी में अनबन हुई जिसके बाद पति ने अवैध असलाह( पिस्टल) से गोली मारकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया
रामपुर में 4 दिन पहले हुए मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल रामपुर की बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के डिबडिबा कॉलोनी में 10 अक्टूबर की रात पति पत्नी में अनबन हुई जिसके बाद पति ने अवैध पिस्टल से गोली मारकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की पड़ताल शुरू की जिसके बाद कई तथ्य निकलकर सामने आए।
फिलहाल पुलिस ने हत्यारोपी जयदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जयदीप पर पंजाब में भी मुकदमा दर्ज है और वह हिस्ट्रीशीटर भी है। पिछले काफी समय से थाने आकर हाजिरी देता था लेकिन पति पत्नी की अनबन इस कदर बढ़ गई की पति ने हथियार उठाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि हत्यारोपी पति ने पूछताछ में बताया है कि उसके दोस्तों के आने पर पत्नी ऐतराज़ करती थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पति एक पहले केस में जमानत पर था और उसके खिलाफ पंजाब में भी मुकदमा दर्ज है।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

