Gloabltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
रामपुर में एक 14 वर्ष की नाबालिग़ युवती संदिग्ध परिस्थिति में केमिकल से झुलसी हुई मिली। युवती के परिजनों ने अज्ञात युवकों पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के थाना अजीमनगर क्षेत्र के हरैटा गांव निवासी वाहिद की 14 वर्षीय बेटी कल शाम 7:00 बजे अपनी मौसी के यहां जा रही थी कि तभी रास्ते में किसी ने उस पर कोई केमिकल डाल दिया।
केमिकल युवती के चेहरे और सीने पर गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
प्रथम दृष्टया यह मामला कुछ संदिग्ध प्रतीत हो रहा है क्यूंकि परिजनों ने अभी तक कोई भी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
परिजनों का यह कहना जरूर है कि युवती पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कुछ केमिकल डाला है। लेकिन घटनास्थल पर कोई भी इस तरह का सुबूत नहीं मिला। हां पीड़ित युवती के घर पर जरूर कुछ केमिकल के सुबूत मिले हैं जिसकी वीडियोग्राफी कर सुबूत को कैद किया है।
ये भी पढ़ें:-
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि लड़की का केमिकल से होंठ जला हुआ है। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। इस सूचना पर पुलिस ने पीड़ित से सम्पर्क किया तो परिजनों ने बताया कि पड़ोसी के घर जाते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऐसा किया है। लेकिन जो घटनास्थल बताया है वहां पर इसमें का कोई सबूत नहीं मिला है। घर में छानबीन के दौरान कुछ केमिकल जरूर गिरा है।
Dell XPS 7390 13.3-inch FHD Thin & Light Laptop (10th Gen Core i5-10210U/8GB/512GB SSD/Win 10 + MS Office/Integrated Graphics) White
जांच में जुटी पुलिस
बहरहाल पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कर फुटेज बना ली है। जिला अस्पताल में लड़की का उपचार चल रहा है। उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि लड़की खतरे से बाहर है।
परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। फिरभी पुलिस निरंतर छानबीन में लगी हुई है और उसका कहना है कि जल्द ही इस घटना का खुलासा करेगी कि घटना कैसे हुई।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप
- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War
