बाप ने बेटी से किया बलात्कार,पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

Globaltoday.in|रईस अहमद | रामपुर

उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के थाना बिलासपुर क्षेत्र से रिश्तो को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है जहां एक पिता पर उसकी ही अपनी बेटी के साथ बलात्कार करने का आरोप है।

बेटी के अनुसार पिता उसके साथ अश्लील हरकतें करता था और उसका शारीरिक शोषण करता था।

पिता की इन हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस के समक्ष पहुंचकर अपनी आपबीती बताई और पिता के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें-

    पुलिस का कहना है कि बयान रिकॉर्ड करवाते वक़्त लड़की ने बताया है कि उसके पिता ने उसके साथ बलात्कार भी किया है।

    पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ 354 ,376 में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

    इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने ग्लोबलटुडे को बताया,”थाना बिलासपुर में कल एक 16-17 साल की लड़की ने तहरीर दी थी उसके पिता ने उसके साथ छेड़खानी की है, अश्लील हरकतें की हैं।

    अरुण कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक
    अरुण कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक

    इसके आधार पर थाना बिलासपुर में 354 का मुकदमा लिखा गया जो विधिक उपवन्य है. उसके अंतर्गत जब उसका 161 का बयान महिला पुलिस कर्मी द्वारा लिखा जाने लगा वीडियो रिकॉर्डिंग होने लगी तो उस बयान में उसने बताया कि उसके पिता ने उसके साथ बलात्कार भी किया है। इस आधार पर अभियोग में 376 की बढ़ोतरी कर दी गई पिता की गिरफ्तारी हो गई है। अन्य विधिक कार्यवाही में पूरी करके माननीय न्यायालय को रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी।

      Share post:

      Visual Stories

      Popular

      More like this
      Related