Globaltoday.in|Rampur
एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर बिगड़नेेेे के साथ सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी(NGT) तेवर भी सख़्त हो गए हैं। जिनके चलते प्रदेश सरकारों ने पराली जलाए जानेे की सेटेलाइट के द्वारा निगरानी शुरू कर दी गई है।
सेटेलाइट से खींची गई तस्वीरोंं में पराली जलाए जानेे की घटनाएं रामपुर(Rampur) जिलेे में 132 चिन्हित की गयीं। प्रदेश में मथुरा (Mathura) के बाद अबतक की ये सबसे अधिक घटनाएं हैं। इस तरह पराली जलाने के मामले में रामपुर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है ,पहले स्थान पर मथुरा है।
सेटेलाइट रिपोर्ट के यह आंकड़े मिलने के बाद डीएम ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारियों और उप निदेशक कृषि को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
अभी तक 60 मामलों में एएफआईआर दर्ज
कार्रवाई के लिए जब जिला प्रशासन ने जांच की तो पता चला कि अकेलेे पराली जलानेे की घटनाएं नहींं बल्कि कूड़ा जलाने की घटनाएं भी सैटेलाइट की तस्वीरों में आ गईं। जिन पर कार्रवाई करते हुए डीएम रामपुर ने ₹100000 से अधिक का जुर्माना नगर पालिका पर कूड़ा जलाने केेे आरोप में जुर्माना लगाया है। पराली जलाने के लगभग 60 मामलों में एफ आई आर दर्ज कराई गई है।
वहीं इस मामले पर जिलाधिकारी आंजनेय कुमार (Anjney Kumar) ने बताया,” पराली जलाने के मामले अब तो रामपुर में कम हो गए हैं। ताजातरीन जो रिपोर्ट आई है उसके मुताबिक बहुत कम केस आए हैं ।इस बीच कई मामले आए इसमें माननीय सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन है सेटेलाइट से पिक्चर आती है। सेटेलाइट की पिक्चर के हिसाब से हम उसको वेरीफाई करते हैं कि किन किन जगहों पर ऐसी घटना हुई है। वेरिफिकेशन के बाद उन मामलों पर एफआईआर करते हैं। अगर सेटेलाइट के हिसाब से देखें तो सेटेलाइट ने 135 मामले बताए हैं लेकिन हमारे जो वेरिफिकेशन में आए हैं 60 के करीब मामले आए हैं। उसमें सिर्फ पराली जलाने की घटनाएं नहीं है उसमें कूड़ा जलाने की घटनाएं भी है।
VIZN Electronic Piano Keyboard 61 Keys with LED Display and Microphone and USB Cable

जिलाधिकारी ने कहा कि कूड़ा जलाने पर हमने काफी सख्ती भी की है। उन्होंने ने ऐसी घटनाओं में कमी आने की उम्मीद के साथ लोगों से अपील भी की कि अभी जाड़ा शुरू होने वाला है, बहुत से लोग कूड़े में आग लगा देते हैं या खरपतवारो में सफाई करने के बाद आग लगा देते हैं, ऐसा ना करें। उन्होंने कहा कि हर जगह डंपिंग यार्ड बनाए हुए हैं और कूड़ा जलाने के बजाय उसको डंपिंग यार्ड में डालदें ताकि इसका नेचुरल डिग्रेशन हो।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप
- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War
