हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने पुलिसकर्मियों को मात देते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया।
उत्तर प्रदेश/रामपुर: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज की घटना के बाद जगह-जगह वकीलों के प्रदर्शन जारी हैं और कहीं न कहीं कानून के दोनों ही मुहाफिज अधिवक्ता और पुलिस का किसी न किसी रूप में आमना सामना हो ही जा रहा है। कुछ इसी तरह का नजारा रामपुर में भी देखने को मिला जब एसपी हापुड़ का पुतला फूंकने को लेकर खाकी वर्दीधारी और काले कोट वाले आमने-सामने आ गए। हालांकि यह बात अलग है अधिवक्ताओं ने पुलिसकर्मियों को मात देते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर बार एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में अधिवक्ता जजी परिसर में एकत्र हुए, जहां पर उनके द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगातार नारेबाजी की जा रही थी। अधिवक्ताओं के हाथों में एसपी हापुड़ का पुतला था जिसको आज के हवाले करने की तैयारी में काला कोट पहने अधिवक्तागण जुटे थे। वहीं दूसरी ओर खाकी वर्दीधारी पुलिसकर्मी उन पर पैनी नजर बनाए हुए थे।
अधिवक्ताओं ने एसपी हापुड़ का पुतला आग के हवाले कर दिया
इस तरह दोनों ही कानून के दोनों ही मुहाफिज पुतले को लेकर आमने-सामने आ गए। लेकिन फिर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी के चलते पुलिसकर्मियों ने अपने कदम पीछे खींच लिए। यही वह पल था जब अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन को मात देते हुए एसपी हापुड़ का पुतला आग के हवाले कर दिया।
गौरतलब कि हापुड़ पुलिस प्रशासन के द्वारा चंद रोज पहले अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज करने की खबर पूरे देश घर में चर्चा का विषय बन गई थी। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं का गुस्सा फूटना लाजमी था, जिसका परिणाम यह हुआ कि जगह-जगह कालाकोट पहनने वाले अधिवक्ता हापुड़ पुलिस अधीक्षक के विरोध में उतर आए।
तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान
विरोध का सिलसिला यहीं नहीं थमा। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से भी अलग रहने का फैसला किया जो लगभग अब तक जारी है। विरोध स्वरूप रामपुर की जजी परिसर में भी एसपी हापुड़ का पुतला फूंक कर अपनी कुछ मांगे शासन के सामने रखी हैं। वहीँ तीन दिवसीय हड़ताल का भी ऐलान किया गया है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

