जो बाइडेन की पत्नी जिल बीते साल अगस्त में भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी कोरोना संक्रमित हो गई थीं।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन( Joe Biden)की पत्नी जिल बाइडेन(Jil Biden) कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर ये जानकारी दी है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का कोविड-19 टेस्ट निगेटिव निकला है। बतादें कि बीते साल अगस्त में भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी कोरोना संक्रमित हो गई थीं।
G-20 समिट में शामिल होने के लिए भारत आने वाले हैं बाइडन
गौरतलब है कि हालही में भारत में जी20 शिखर वार्ता होने वाली है। जी20 के अध्यक्ष के रूप में भारत 9 और 10 सितंबर को G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हालही में ये कहा था कि वह इस हफ्ते भारत की यात्रा करने को लेकर उत्सुक हैं। हालांकि, सम्मेलन के लिए खुश जो बाइडेन ने एक बड़े मुद्दे पर निराशा भी जाहिर की थी।
जिल बाइडेन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब यह संशय की स्थिति निर्मित हो गई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के G20 समिट में आएंगे या नहीं। अभी तक व्हाइट हाउस से इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

